Saturday, March 28, 2026
Home Breaking रोजगार का मौका: अप्रैल भर लगेंगे प्लेसमेंट कैंप

रोजगार का मौका: अप्रैल भर लगेंगे प्लेसमेंट कैंप

10

The Duniyadari: सक्ती- जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिला पंचायत के निर्देश पर एसआईएस इंडिया कंपनी लिमिटेड अनूपपुर और एसआईएस लिमिटेड द्वारा जनपद पंचायत, नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर भर्ती शिविर लगाए जाएंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, एसआईएस लिमिटेड रायगढ़ ब्रांच द्वारा 1 अप्रैल को जनपद पंचायत डभरा, 2 अप्रैल को जनपद पंचायत जैजैपुर तथा 3 अप्रैल को जनपद पंचायत मालखरौदा और जनपद पंचायत सक्ती में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे।

वहीं, एसआईएस इंडिया लिमिटेड अनूपपुर की ओर से 21 अप्रैल को जनपद पंचायत मालखरौदा, 22 अप्रैल को जनपद पंचायत जैजैपुर, 23 अप्रैल को जनपद पंचायत डभरा और 24 अप्रैल को जनपद पंचायत सक्ती में प्लेसमेंट कैंप लगाए जाएंगे।

इसके अलावा युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए शासकीय आईटीआई संस्थानों में भी भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 25 अप्रैल को शासकीय आईटीआई मालखरौदा, 27 अप्रैल को शासकीय आईटीआई जैजैपुर और 28 अप्रैल को शासकीय आईटीआई डभरा में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने इच्छुक युवाओं से निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।