
The Duniyadari : लातूर:-लातूर में कांग्रेस के दिग्गज नेता और देश के पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का आज सुबह निधन हो गया। 90 वर्षीय पाटिल लंबे समय से अस्वस्थ थे और घर पर ही उनकी देखरेख चल रही थी। सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
शिवराज पाटिल भारतीय राजनीति के उन चुनिंदा नेताओं में रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ संभालीं। वे लोकसभा अध्यक्ष रहे, केंद्र सरकार में कई अहम मंत्रालयों का दायित्व निभाया और संसदीय राजनीति में उनका अनुभव बेहद समृद्ध रहा। लातूर संसदीय क्षेत्र से उन्होंने सात बार चुनाव जीतकर जनता के मजबूत समर्थन का प्रमाण दिया।
राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।










