Friday, April 17, 2026
Home Breaking लेमरू में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन

लेमरू में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन

110

The Duniyadari: कोरबा/ विकासखण्ड कोरबा अंतर्गत 27.06.2025 को कलस्टर लेमरू में सम्मिलित ग्राम कुटरूवां, अरसेना, सुर्वे, बड़गांव, देवपहरी, कनसरा, जाताडांड, डोकरमना, कुदरीचिंगर, गढ़उपरोड़ा, बहेरा, रांपा, केरीझरिया, अरेतरा, लेमरू, केऊबहार, विमलता, रपता, नकिया के लिए हाई स्कूल लेमरू में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया है।

शिविर में कुल 11 आधार कार्ड, 04 आयुष्मान कार्ड 43 राशनकार्ड नाम जोड़ने व काटने, 8 मनरेगा जॉबकार्ड, 31 पेंशन, स्वास्थ्य जांच इत्यादि के हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर नशा मुक्त भारत अभियान हेतु शपथ भी लिया गया।

शिविर में नकिया सरपंच श्रीमती रमिला मंझवार, डोकरमना सरपंच श्रीमती अनिता, अरसेना सरपंच श्रीमती पवन कुमारी, लेमरू सरपंच श्रीमती रजनी सिंह तंवर, बड़गांव सरपंच श्री भुकेश्वर सिंह पैंकरा, विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा श्रीमती महेश्वरी साव, अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

यह अभियान जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हे मुख्य धारा में शामिल करने व सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में लगाया जा रहा है ताकि उन्हें शासन की योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो सके।