Wednesday, March 11, 2026
Home छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024: 22 अप्रैल को लोरमी में गरजेंगे भाजपा के राष्ट्रीय...

लोकसभा चुनाव 2024: 22 अप्रैल को लोरमी में गरजेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, आमसभा की तैयारी में जुटी बीजेपी

185

रायपुर/मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी सोमवार (22 अप्रैल) को मुंगेली जिले के लोरमी पहुंचेंगे। यहां वे विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। सभा की तैयारी जोर शोर से चल रही है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज सभा स्थल एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने तैयारियों को लेकर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।

साव ने कहा कि, लोरमी की पावन भूमि पर नड्डा जी का आगमन होने जा रहा है। क्षेत्र के हजारों देवतुल्य कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर उत्साहित है। जनसभा में लाखों की भीड़ जुटेगी। वहीं नड्डा जी के आने से पूरा बिलासपुर संसदीय क्षेत्र भाजपा मय होगा।