Saturday, October 31, 2026
Home Breaking वनों को आग से बचाने की सूचना देने टोलफ्री नम्बर 18002337000 जारी

वनों को आग से बचाने की सूचना देने टोलफ्री नम्बर 18002337000 जारी

241

The Duniyadari: जगदलपुर– निदेशक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान वनों को आग से बचाव करने के लिए ग्रामीणों से सहयोग प्रदान किए जाने की अपील में कहा गया है कि 15 फरवरी 2025 से अग्नि सीजन प्रारंभ हो रहा है

तथा 15 जून 2025 तक चलने वाले अग्नि सीजन में वनों को अग्नि से बचाना विभाग की पहली प्राथमिकता है।

अतएव उक्त अवधि में किसी भी नागरिक, ग्रामीणजन को जंगल में आग की घटना का पता चल रहा हो या दिखाई दे रही हो तो कृपया 24×7 टोल फ्री नम्बर 18002337000 पर सूचना देकर प्रकृति की अमूल्य धरोहर वनों को बचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

जिससे कांगेर घाटी नेशनल पार्क के अमले और स्थानीय वन संसाधन एवं प्रबंधन समितियों के द्वारा वनों को अग्नि से बचाव हेतु त्वरित प्रयास किया जा सके।