Saturday, March 21, 2026
Home छत्तीसगढ़ वन विभाग में प्रशासनिक कसावट: अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

वन विभाग में प्रशासनिक कसावट: अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

24

The Duniyadari: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कई वन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। विभागीय स्तर पर जारी यह आदेश पूर्व में 21 नवंबर 2025 को जारी निर्देशों के संदर्भ में प्रभावशील माना गया है।

जारी आदेश के तहत विभिन्न वनमंडलों, अनुसंधान एवं विस्तार इकाइयों तथा परिक्षेत्रों में कार्यरत अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई है। इससे विभागीय संरचना में नई ऊर्जा और जवाबदेही लाने की कोशिश की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इन तबादलों के माध्यम से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने, क्षेत्रीय समन्वय को बेहतर करने तथा निगरानी तंत्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। विभाग का मानना है कि समय-समय पर प्रशासनिक फेरबदल से न केवल कार्यक्षमता बढ़ती है, बल्कि योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आती है।

बताया जा रहा है कि नई पदस्थापना के साथ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में वन संरक्षण, जलवायु परिवर्तन संबंधी गतिविधियों और विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय स्तर पर इसे प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

देखे सूची:-