The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए पांच वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में मंत्रालय से आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से पदस्थापना की गई है।
जारी आदेश के अनुसार भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह को प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्हें प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) के साथ-साथ अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड बिलासपुर में क्षेत्रीय महाप्रबंधक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।
वहीं, प्रियंका पांडेय को भी अस्थायी रूप से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) तथा अचानकमार टाइगर रिजर्व बिलासपुर के क्षेत्र संचालक का दायित्व सौंपा गया है।
वन विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को कार्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा















