Tuesday, March 10, 2026
Home कोरबा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल का निधन,...

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

71

The Duniyadari : कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल का आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बनवारी लाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ के सबसे सम्मानित एवं अनुभवी नेताओं में से एक थे। उन्होंने लंबे समय तक जनसेवा को अपना जीवन समर्पित किया। सादगी, संयम और सौम्यता के लिए वे सभी दलों के बीच समान रूप से आदर के पात्र थे।

भाजपा में उनका योगदान अमूल्य माना जाता है। वे संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके थे। जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने कोरबा क्षेत्र के विकास के लिए अनेक कार्य किए, जिससे उन्हें जनता का अपार स्नेह और विश्वास प्राप्त हुआ।

उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में एक ऐसी रिक्तता उत्पन्न हुई है, जिसे भर पाना कठिन होगा।

प्रदेशभर से जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिकों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।