Tuesday, April 7, 2026
Home Breaking वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी: आरक्षक लाइन अटैच, पत्नी संग बनाया...

वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी: आरक्षक लाइन अटैच, पत्नी संग बनाया था वायरल वीडियो

8
Oplus_16908288

The Duniyadari: बिलासपुर- पुलिस यूनिफॉर्म में सोशल मीडिया रील बनाना एक आरक्षक को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही विभाग ने सख्ती दिखाते हुए संबंधित आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया। यह कार्रवाई अनुशासन और वर्दी की गरिमा बनाए रखने के संदेश के रूप में देखी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आरक्षक देवानंद कैवर्त ने पुलिस यूनिफॉर्म पहनकर अपनी पत्नी के साथ “हैलो रानी, हाय रानी…” गाने पर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।

Oplus_16908288

मामले को गंभीर मानते हुए रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक को मस्तूरी थाना से हटाकर रक्षित केंद्र अटैच करने के आदेश जारी कर दिए। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया।

पुलिस विभाग ने इस कार्रवाई के जरिए साफ संदेश दिया है कि वर्दी की गरिमा से खिलवाड़ और अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।