रायपुर। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर पारा 40 डिग्री से भी ऊपर पहुंच रहा है। ऐसे में शादियों के सीजन में गर्मी से निजात पाने के लिए हर कोई नए-नए तरीके अपना रहा है।
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है थ्रेशर की हवा से बारातियों का स्वागत, गजब का आइडिया।
इस वीडियो में तंबू के एंट्री गेट पर थ्रेशर मशीन को लगाया गया है। इसके नीचे पानी की व्यवस्था की गई है, जिससे हवा ठंडी आए। कई लोग थ्रेशर मशीन के सामने सेल्फी खींचते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
“थ्रेशर” की हवा से बारातियों का स्वागत. ग़ज़ब का आइडिया. pic.twitter.com/ewV1XeVZqG
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) May 10, 2022














