वाहवाही लूटने पुलिस ने गिरफ्तार करने मीडिया में दी जानकारी… पैसे नहीं देने पर पुलिस ने आरोपी को पीटा, पढ़िए आखिर किसने की ये करतूत…

295

बिलासपुर। बिलासपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है.वाहवाही लूटने पुलिस ने गिरफ्तार करने मीडिया में जानकारी दी.इधर पैसे नहीं देने पर आरोपी को पीटा को पुलिस के दवारा पिटने का आरोप लगाया है. एक आरोपी ने सब इंस्पेक्टर पर उसे लात-घूंसों से पीटने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उससे और अन्य 4 आरोपियों से 10 हजार रुपए मांगने का आरोप भी लगाया है।

आरोपी युवक ने बताया कि उसे बड़ी धाराओं में फंसाकर जेल भेजने और जमानत नहीं मिलने की धमकी देकर रुपयों की मांग की गई है। रुपए नहीं देने पर उसकी लात-घूंसों से पिटाई की गई। जिससे उसका सिर फट गया है। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बीते 24 जुलाई को कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम पौंसरा के शराब दुकान में घुसकर युवकों ने सेल्समेन दुर्गा प्रसाद केवट की डंडे से पिटाई कर दी थी। सेल्समेन की रिपोर्ट पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया गया था

मंगलवार को SI गुलाब पटेल ने बचे हुए चार आरोपियों को गिरफ्तारी देने के लिए थाने बुलाया था। इनमें से पौंसरा के आवास पारा निवासी चैन सिंह ठाकुर (30) बुधवार की सुबह 11 बजे सरेंडर करने थाने पहुंचा। इसी दौरान उससे मारपीट की गई है। ऐसा आरोप चैन सिंह ठाकुर ने लगाया है। आरोपी चैन सिंह का कहना है कि S Iगुलाब पटेल ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई की, जिससे उसका सिर दीवार से टकराकर फट गया और वह लहूलुहान हो गया।
उसकी हालत देखकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। उसे फौरन इलाज के लिए CIMS ले जाया गया। इलाज के लिए लेकर जाते समय उससे कहा गया कि वह घटना के बारे में किसी से कुछ न बताए। CIMS में भी डॉक्टर से ASI ने कहा कि वह गिर कर घायल हो गया है। डॉक्टर ने चैन सिंह से पूछा तो उसने अपने साथ हुई मारपीट की घटना की जानकारी दी। हालांकि डॉक्टर ने पर्ची में चोट का कारण गिरना ही लिखा है। उसके सिर में 6 टांके लगे हैं।

आरोपी चैन सिंह को जब कोर्ट में पेश किया गया, तब भी उसे चुप रहने के लिए धमकी दी गई थी। उसके सिर में चोट के निशान देखकर परिजनों ने पूछताछ की, तब उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इससे परिजन आक्रोशित हैं। उन्होंने पिटाई करने वाले SI की शिकायत पुलिस अफसरों से करने की बात कही है।

कोनी TI सुखनंदन पटेल ने शराब दुकान में सेल्समेन की पिटाई करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को आरोपी जनक सिंह उर्फ सुजीत को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ में अपने साथियों का नाम बताया था। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पौंसरा के आवासपारा निवासी चैन सिंह ठाकुर, पौंसरा के ही बाजारपारा निवासी राधे धीवर उर्फ छोटू , आल्हा केवट, सेलर के बरभाठा निवासी मुरित राम कश्यप को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वे बाहर थे। इसलिए रुपए मांगने और पिटाई करने की जानकारी नहीं है। एक आरोपी के गिरकर घायल होने की जानकारी मिली थी।