Friday, November 6, 2026
Home छत्तीसगढ़ विधायक सुनील सोनी 28 नवंबर को लेंगे शपथ

विधायक सुनील सोनी 28 नवंबर को लेंगे शपथ

272

The Duniayadari : रायपुर। रायपुर दक्षिण के नव निर्वाचन विधायक सुनील कुमार सोनी 28 नवंबर को 11 बजे अध्यक्षीय कक्ष में सदस्यता की शपथ लेंगे । स्पीकर डॉ रमन सिंह 27 नवंबर तक बाहर हैं। इससे पहले सोनी ने आज विधान सभा भवन सचिव दिनेश शर्मा से मुलाकात कर निर्वाचन प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक समस्त प्रपत्रों की पूर्ति की। सोनी ने विधायकों को दी जाने वाली सुविधाओं की सम्पूर्ण जानकारी ली। इसके पूर्व विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने सोनी का पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया।