Saturday, April 20, 2024
Homeखेलविनोद कांबली की शर्मनाक करतूत! नशे में पत्नी को मारने का आरोप,...

विनोद कांबली की शर्मनाक करतूत! नशे में पत्नी को मारने का आरोप, पुलिस ने भेजा नोटिस

न्यूज डेस्क।पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार उनके खिलाफ पत्नी एंड्रिया ही खड़ी हो गई हैं। कांबली के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एंड्रिया की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। उनकी शिकायत में कहा गया है कि कांबली ने मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया। इतना ही नहीं, उन्होंने शराब के नशे में पत्नी की पिटाई भी की है। मुंबई पुलिस ने कहा कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बांद्रा पुलिस सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस देने के लिए विनोद कांबली के आवास पर पहुंची। उन्हें पुलिस के सामने पेश होने और अपना बयान दर्ज करने के लिए कहा गया है।

बांद्रा पुलिस के मुताबिक, कांबली के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना) और 504 (अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। कांबली पर इस बात का आरोप लगा है कि उन्होंने नशे में पत्नी को खाना बनाने के पैन के हैंडल से मारा है। उन्होंने पत्नी के ऊपर पर पैन को फेंक दिया। इससे एंड्रिया को चोट लग गई। इसके बाद उन्होंने बल्ले से भी पत्नी को मारा।

कांबली ने नशे में बेटे को दी गालियां
कांबली देर रात नशे में घर आए। उन्होंने सिर्फ पत्नी के साथ मारपीट ही नहीं की, बल्कि बेटे को गालियां भी दी। 12 साल के बेटे ने कांबली को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बेटे को गालियां दीं और फिर पत्नी की पिटाई की। हालांकि, एंड्रिया ने कहा है कि मामले को सुलझाया जा रहा है।
अस्पताल गई थीं एंड्रिया
पुलिस के मुताबिक, मारपीट की घटना के बाद एंड्रिया पहले भाभा अस्पताल गईं। उसके बाद उन्होंने मामला दर्ज कराने का फैसला किया और पुलिस स्टेशन पहुंच गईं। वहां उन्होंने पुलिस को इस घटना के बारे में बताया और एफआईआर दर्ज करवाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments