Monday, March 16, 2026
Home कोरबा वीडियो : SECL खदान में कोयला लोड को लेकर खूनी गैंगवार ..सत्ता...

वीडियो : SECL खदान में कोयला लोड को लेकर खूनी गैंगवार ..सत्ता पक्ष के बाहुबली ट्रांसपोर्टर सहित 3 के विरुद्ध 307 का मामला दर्ज..

3841

कोरबा। कोल प्रक्षेत्र कोरबा में आये दिन कोल ट्रांसपोर्टिंग को लेकर होने वाला विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिवस पुनः एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में दो गुटों के बीच गैंगवार हुआ है। कोयला लोडिंग को लेकर उपजे विवाद के बाद सत्ता पक्ष के एक बाहुबली नेता गुट के लोगों ने ड्राइवर की धुनाई कर दी। कोयला ट्रांसपोर्टर के गुर्गों की पिटाई से ड्राइवर को गंभीर चोटें आई है। इस घटना में पुलिस ने बाहुबली ट्रांसपोर्टर अमरजीत सहित तीन लोगो के खिलाफ 307 का मामला दर्ज किया है।

बता दें कि मंगलवार को कुसमुण्डा खदान में कोयला लोडिंग को लेकर तगड़े से गैंगवार हुआ है। जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 10 बजे  कुसमुंडा खदान में कोयला उत्खनन के लिए नियोजित ठेका कंपनी नीलकंठ के ड्राइवर गिरधारी लाल नामदेव  कोयला लोड कर ले जा रहा था। इसी दौरान कांग्रेस के पार्षद औऱ बाहुबली ट्रांसपोर्टर अमरजीत के दलालों ने कोयला डंप करने को लेकर गिरधारी पर जानलेवा हमला कर दिया।

घटना में 15 से 20 लोगों ने सुनियोजित तरीके से हत्या करने की मंशा से मारपीट करते हुए पिटाई कर दी। इस वारदात में ड्राइवर गिरधारी नायक गंभीर रूप से घायल है। उनका उपचार  न्यू कोरबा हॉस्पिटल के में ICU में कराया जा रहा है।

 

एसईसीएल कुसमुण्डा खदान में कोयला लोडिंग को लेकर नीलकंठ कंपनी और ट्रांसपोर्टर अमरजीत के गुर्गों के बीच लड़ाई हुई है। घटना में नीलकंठ के ड्रायवर को गंभीर चोटें आई है। मारपीट करने वाले ट्रांसपोर्टर अमरजीत सिंग, अशोक, एवं बंशी के खिलाफ 307 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

रॉबिन्सन गुड़िया, सीएसपी दर्री