वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत कांग्रेस की मशाल रैली और आमसभा कल

6

The Duniyadari :  सचिन पायलट के नेतृत्व में “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत कांग्रेस द्वारा मशाल रैली एवं आमसभा का आयोजन

वोट चोरी को लोकतंत्र की चोरी बताते हुए कांग्रेस पार्टी ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान की शुरुआत की है। इसी क्रम में 16 सितम्बर को कोरबा में विशाल मशाल यात्रा, हस्ताक्षर अभियान एवं आमसभा का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि शाम 7 बजे निहारिका टाकीज के पास नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर कैंडल जलाकर व पुष्पांजली अर्पित करने के बाद मशाल यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा ओपन थिएटर, घंटाघर चौक होते हुए स्व. बी.डी. महंत उद्यान पहुंचेगी। मार्ग में डॉ. भीमराव अंबेडकर, मिनीमाता एवं स्व. बी.डी. महंत की प्रतिमाओं पर भी कैंडल जलाकर पुष्पांजली अर्पित की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी हस्ताक्षर अभियान भी चलाएंगे और जनता को “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे के साथ जोड़ेंगे।

उद्यान पहुंचने के बाद आमसभा आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफ्लांग, विजय जांगिड़, सांसद ज्योत्सना महंत सहित कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

जिलाध्यक्ष द्वय मनोज चौहान एवं नत्थूलाल यादव ने बताया कि पीसीसी रायपुर द्वारा कार्यक्रम की सफलता हेतु जिला स्तरीय संचालन समिति का गठन किया गया है। इसमें सांसद ज्योत्सना महंत को संरक्षक एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है। समिति में 22 कार्यकारी सदस्य और महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं संगठन के अध्यक्षों को शामिल किया गया है।

इसके अलावा कोरबा शहर कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु 6 संचालन समितियाँ गठित की हैं, जिनमें प्रत्येक में 21-21 प्रभारी सदस्य बनाए गए हैं। ये सभी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

संरक्षक ज्योत्सना महंत, संयोजक जयसिंह अग्रवाल, जिला अध्यक्ष नत्थूलाल यादव एवं मनोज चौहान, विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, श्यामलाल कंवर, प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी, प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा, प्रदेश सचिव विकास सिंह, बी.एन. सिंह, कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल, पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर आदि नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।