Monday, May 25, 2026
Home Breaking शराब दुकानों से जुड़ी बड़ी लापरवाही: शराब के क्वाटर के अंदर कीड़ा...

शराब दुकानों से जुड़ी बड़ी लापरवाही: शराब के क्वाटर के अंदर कीड़ा दिखने के बाद युवक ने बनाया वीडियो

135

The Duniyadari: रायपुर- शराब दुकानों से जुड़ी बड़ी लापरवाही लगातार सामने आ रही है। लालपुर की शराब दूकान में मिलावटी शराब का जखीरा मिलने के बाद अब एक और शराब दुकान का वीडियो सामने आया है। शराब के क्वाटर के अंदर कीड़ा दिखने के बाद युवक ने वीडियो बनाया।

युवक ने जब दूकानदार को शराब बदलने के लिए कहा तो उनसे युवकों से बदतमीजी भी की। युवकों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रायपुर के छेरी खेरी सरकारी शराब दूकान का है। यहां युवक ने गोवा ब्रांड की शराब खरीदी, लेकिन शराब के अंदर कीड़ा था। शराब में कीड़ा दिखने के बाद युवको ने कर्मचारी से शराब बदलने की मांग की.

लेकिन इस बात पर शराब दूकान का कर्मचारी आग बबूला हो गया और ग्राहकों से बदतमीजी करने लगा। वायरल हो रहे वीडियो में शराब दूकान का कर्मचारी ग्राहकों से कहता नजर आ रहा है कि, ये शराब दूसरी जगह से लाइ गई है, इसलिए इसे नहीं बदलूंगा।