The Duniyadari: बालोद- जिले के मंगचुवा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शराब दुकान से कुछ दूरी पर पेड़ के नीचे युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शराब भट्टी में ड्यूटी कर रहे गार्ड की नजर सबसे पहले पेड़ के नीचे पड़े युवक पर पड़ी। उसने पास जाकर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
जांच के दौरान मृतक की पहचान बिसेलाल भुआर्य (34 वर्ष) निवासी ग्राम भीमपुरी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।















