Tuesday, March 10, 2026
Home देश शाकाहारी मगरमच्छ बबिया की मौत, प्रसाद खाकर करता था मंदिर की रखवाली,सोशल...

शाकाहारी मगरमच्छ बबिया की मौत, प्रसाद खाकर करता था मंदिर की रखवाली,सोशल मीडिया में बबिया को श्रद्धांजलि देने वालों की बाढ़

305

अनंतपुरा। Babia crocodile died in Kerala Ananthapura temple: शाकाहारी मगरमच्छ बबिया अब नहीं रहा। 75 साल के बबिया मगरमच्छ की 9 अक्टूबर को मौत हो गई। वह मंदिर की झील में मृत पाया गया। बबिया के लिए कहा जाता है कि उसने किसी जीव या इंसान को नुकसान नहीं पहुंचाया।

उत्तरी केरल के कासरगोड जिले के अनंतपुरा मंदिर में बबिया मगरमच्छ रहता था। बबिया झील में करीब 75 साल तक रहा। मंदिर के पुजारी दिन में दो बार उसे खाना खिलाते थे।

बबिया मंदिर का प्रसाद खाकर गुजारा करता था। मंदिर के कर्मचारियों का दावा है कि तालाब में काफी मछलियां थीं, लेकिन बबिया ने कभी मछली नहीं खाई। सोशल मीडिया में बबिया का श्रद्धांजलि देने वालों की बाढ़ आ गई है।

०-पालतू जानवर की तरह घूमता मंदिर में

मंदिर के पुजारी दिन में दो बार बबिया को प्रसाद खिलाते थे। यहां तक कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भी चावल और गुड़ खिलाते थे। इतने सालों में उसने किसी भी भक्त पर हमला नहीं किया। भूख लगने पर बबिया झील से बाहर आ जाता था। वह मंदिर में पालतू जानवर की तरह घूमता था। उससे कोई डरता नहीं था।

०-मगरमच्छ को भाग्यशाली मानते हैं लोग

यदि कोई भक्त बबिया मगरमच्छ को देखता है, तो वह भाग्यशाली माना जाता है। पुजारियों के अनुसार इस झील में एक समय में एक ही मगरमच्छ रहता है। जब एक मगरमच्छ मर जाता है, तो दूसरा रहने आ जाता है। हालांकि मगरमच्छ कहां से आते है। इसका आज तक पता नहीं चल पाया है।