Thursday, March 12, 2026
Home देश शादी के बाद पति ने सेक्स से किया इनकार तो महिला पहुंच...

शादी के बाद पति ने सेक्स से किया इनकार तो महिला पहुंच गई ….पढ़ें पूरी खबर

747

अहमदाबाद। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच कुछ मामले ऐसे होते हैं जो दोनों तक ही सीमित रहते हैं। इसमें आपसी गोपनीयता या प्राइवेसी (Privacy) बनी रहती है। पति पत्नी के बीच यौन संबंध (Sexual relation) इसी तरह का मामला है।

अहमदाबाद में इसी तरह का एक मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने सेक्स के अपने अधिकार को पाने के लिए थाने में दस्तक दे दी है। महिला के पति ने उसके साथ सेक्स से इनकार कर दिया था। महिला इससे इतनी परेशान हो गईं कि उन्होंने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

अहमदाबाद में 33 साल की इस महिला ने साबरमती पुलिस स्टेशन में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के एक साल बाद भी पति के साथ उनका यौन संबंध कायम नहीं हो सका है और पति को इसके लिए कहने पर तमाम तरह की बातें और प्रताड़ना झेलनी पड़ती है। थक-हार कर हमें शिकायत के लिए यहां पहुंचना पड़ रहा है।

शादी के बाद से सेक्स नहीं

महिला ने साबरमती पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में कहा है कि मैंने पिछले साल फरवरी में बडोदरा के एक व्यक्ति से शादी की थी। मैं उनसे शादी की वेबसाइट के माध्यम से मिली थी, जल्दी ही मुझे ससुराल वालों ने एक साल के अंदर बेटा पैदा करने का फरमान सुना दिया। लेकिन, अब तक मेरा पति के साथ शारीरिक संबंध कायम नहीं हुआ है।

महिला ने बताया मेरा पति रात को अजीबो गरीब कपड़े पहनता है, जब मैं उन्हें सेक्स के लिए कहती हूं तो वह कहता है मैं आदमी की तरह दिखता हूं? वह मेरे साथ संबंध नहीं बना सकता। इस मुद्दे पर जब भी मैं उनसे बात करती हूं तो वह मेरा गला दबा देता है और मुझे प्रताड़ित करता है।