Thursday, October 22, 2026
Home Breaking शिक्षा विभाग की सख्ती, लापरवाही पर प्रधानपाठक समेत दो शिक्षक निलंबित

शिक्षा विभाग की सख्ती, लापरवाही पर प्रधानपाठक समेत दो शिक्षक निलंबित

107

The Duniyadari: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के मामलों पर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। कार्रवाई करते हुए एक प्रधानपाठक सहित दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

मामले में सामने आया कि वाड्रफनगर विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गैना के प्रधानपाठक आर.एन. कोल ने उपस्थिति दर्ज कराने के बाद स्कूल छोड़ दिया था। जांच के दौरान यह भी पता चला कि वे बाद में गांव में शराब का सेवन करते हुए घूमते मिले। इस कृत्य को पद की गरिमा के खिलाफ मानते हुए उच्च अधिकारियों ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की।

वहीं, एक अन्य मामले में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गैना के सहायक शिक्षक खितेश कुमार पटेल लगातार दो दिन बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। इसी तरह प्राथमिक शाला गैना की प्रधानपाठक अनिता पटेल भी बिना अनुमति स्कूल से गैरहाजिर मिलीं।

दोनों शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।

शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।