Monday, October 19, 2026
Home Breaking शिक्षा विभाग के बाबू ने किया लाखों का गबन, निलंबन के बाद...

शिक्षा विभाग के बाबू ने किया लाखों का गबन, निलंबन के बाद FIR

236

The Duniyadari: रायपुर- राजधानी में शिक्षा विभाग में पदस्थ एक बाबू ने बड़ी ही चतुराई से 18.55 लाख रूपए का गबन कर डाला। उच्च शिक्षा विभाग को जब बाबू की हरकतों का पता चला तो आनन-फानन में इसकी शिकायत सरस्वती नगर थाने में दर्ज कराई गई।

बाबू को इससे पहले 11 मार्च को निलंबित किया गया था। और अब 18 मार्च को उसके खिलाफ अपराध दर्ज कराया गया है। थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023, 316 (5) के तहत अपराध दर्ज किया है। बाबू का नाम सहायक ग्रेड-2 आकाश श्रीवास्तव है। अपराध दर्ज होने के बाद रायपुर पुलिस किसी भी समय बाबू को गिरफ्तार कर सकती है।