Thursday, October 22, 2026
Home Breaking शौचालय मरम्मत के लिए रिसाली में आयुक्त ने बनवाई चेक लिस्ट…

शौचालय मरम्मत के लिए रिसाली में आयुक्त ने बनवाई चेक लिस्ट…

254

The Duniyadari: भिलाई- सार्वजनिक शुलभ शौचालय के मरम्मत कार्य पर आयुक्त मोनिका वर्मा गंभीर है। उन्होंने घनी आबादी के बीच संचालित शौचालय के मरम्मत को ठीक से कराने चेक लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए है। आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा है कि मरम्मत कार्य की जगह लीपा पोती होने पर निरीक्षणकर्ता जिम्मेदार होगा।

आयुक्त मोनिका वर्मा वार्ड 32 स्थित शौचालय मरम्मत कार्य का निरीक्षण की। इस दौरान आयुक्त ने टॉयलेट शीट को क्रेक देख नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शौचालय मरम्मत कार्य का सुपरवाइजर चेक लिस्ट लेकर निरीक्षण करे।

बाद में हस्ताक्षर कर चेक लिस्ट सब इंजीनियर को पुन: निरीक्षण करने दे। इसके बाद ही वे समीक्षा करेंगी। चेक लिस्ट में आयुक्त ने निर्धारित किये हैं कि शौचालय में टाइल्स की स्थिति, टॉयलेट शीट की स्थिति, केयर टेकर की उपलब्ध, पानी पाइप लाइन की स्थिति, दरवाजों की स्थिति, फ्लोर की स्थिति, दीवार की स्थिति, रंग रोंगन की स्थिति की जांच की जाये। अतिक्रमण देख भड़की निगम कमिश्नर:- वार्ड 32 मॉर्निंग विजिट के दौरान आयुक्त ने सफाई व्यवस्था के साथ शौचालय की स्थिति देखने पहुंची। इस दौरान शौचालय के बगल खाली जमीन पर अतिक्रमण होते देख बेहद नाराजगी जाहिर की। उन्होंने तत्काल बेदखली अभियान चलाने के निर्देश दिए।

मॉर्निंग विजिट में मिले अनुपस्थित का कटा एक दिन का वेतन:-

शहर को स्वच्छ रखने और गीला-सूखा कचरा अलग कर स्वच्छता मित्र को देने आयुक्त ने निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। मॉर्निंग विजिट का निरीक्षण करते आयुक्त ने नदारद रहने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने निर्देश दी है। नदारद रहने वाले कर्मचारियों में जतिन बारले, आदित्य शर्मा, देवेन्द्र पुरैना, बिसौहा राम, विद्या भूषण, संतोष साहू, कुसुमलता, टेकराम हरिन्द्रवार, विवेक रंगनाथ, बृजेश कुमार, नोमिश तिवारी, मोहन यादव शामिल है।