Friday, March 13, 2026
Home Breaking सड़क दुर्घटना में 12 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

सड़क दुर्घटना में 12 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

180

The Duniyadari: महासमुंद/पिथौरा- आज राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर एक सडक़ हादसे में दर्जन भर पिकअप सवार घायल हो गए, इनमें एक गम्भीर रूप से घायल का उपचार पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। शेष घायलों को प्रथम उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

सोमवार तडक़े 3 बजे के आसपास घटित एक सडक़ दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 07 बीयू 2703 दुर्ग से बाबाधाम जा रही थी। पिकअप मे लगभग एक दर्जन लोग सवार थे । पिकअप वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर टूरीडीह के पास खड़ी थी।

तभी पीछे से आ रही हाइवा क्रमांक सीजी 13 बीडी 5224, जो रायपुर से रायगढ़ जा रही थी, ने पिकअप को ठोकर मार दी। ठोकर से पिकअप खेत में चली गयी। खेत में गयी तार में पिकअप झूल रही थी, परन्तु इस घटना में जनहानि तो नहीं हुई परन्तु सभी दर्जन भर सवार घायल हो गए।

सूचना पर पटेवा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर एक गंभीर घायल को शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा भेजा। यहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। शेष घायलों को प्रथमोपचार के बाद उनके घरों को वापस भेज दिया गया है।