Monday, March 16, 2026
Home देश सनकी तानाशाह किम जोंग उन  ने जापान के ऊपर से दागी मिसाइल,...

सनकी तानाशाह किम जोंग उन  ने जापान के ऊपर से दागी मिसाइल, सायरन बजते ही अंडरग्राउंड छिपे लोग,  ट्रेन सर्विस सस्पेंड

349

टोक्‍यो। North Korea’s Kim Jong-un fires ballistic missile over Japan: उत्तरी कोरिया के बेकाबू तानाशाह किम जोंग उन ने मंगलवार की सुबह उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर मिसाइल दागी है। बिना किसी चेतावनी के उत्तर कोरिया के इस आक्रामक रवैये के बाद जापान में हड़कंप है।

जापान वायु सीमा में मिसाइल के पहुंंचते ही  चेतावनी के सायरन बजाए गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर छिपने की चेतावनी दी गई। देश के उत्तरी हिस्से में ट्रेन संचालन को भी अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

बता दें, पिछले 10 दिनों में उत्तर कोरिया का यह पांचवां मिसाइल प्रक्षेपण है। दक्षिण कोरिया और अमरीका ने जापान के साथ पनडुब्बी रोधी अभ्यास किया है, जिसके विरोध में उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल दाग रहा है।  जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण की निंदा की है।