Saturday, October 31, 2026
Home Breaking सब्जी में गिरी छिपकली, खाना खाते ही बीमार पड़ा पूरा परिवार! 3...

सब्जी में गिरी छिपकली, खाना खाते ही बीमार पड़ा पूरा परिवार! 3 बच्चे भी शामिल

254

The Duniyadari: बलरामपुर- जिले से फूड पॉइजनिंग का मला सामने आया है. जहां चने की सब्जी में छिपकली गिरने के बाद अनजाने में परिवार के चार सदस्यों ने खा लिया. रात में अचानक सभी लोगों की तबियत बिगड़ गई. सभी को फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण दिखने लगा. आनन-फानन में सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, हरिगवां गांव के एक परिवार में बीती रात चने की सब्जी बनी, जिसमें छिपकली गिर गई थी.

इस बात से अनजान परिवार के 3 बच्चों समेत 4 लोगों ने खाना खाया, जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी. सभी को आनन-फानन में सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती किया गया. फिलाहल सभी का इलाज जारी है.