Wednesday, October 21, 2026
Home कोरबा समाजसेवी विशाल केलकर को पितृ शोक, रिटायर्ड सीएसईबी कर्मी विजय केलकर का...

समाजसेवी विशाल केलकर को पितृ शोक, रिटायर्ड सीएसईबी कर्मी विजय केलकर का निधन

197

The Duniyadari : कोरबा। शहर के समाजसेवी एवं युवा व्यवसायी विशाल केलकर के पिता रिटायर्ड सीएसईबी कर्मी स्व. श्री विजय केलकर का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार, बीती रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर रिफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्व. विजय केलकर के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। वे मिलनसार, सरल स्वभाव और समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी माने जाते थे। परिजनों, मित्रों और परिचितों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।