Saturday, September 19, 2026
Home Uncategorized सरकारी ज़मीन को लेकर एक परिवार के दो पक्षों मे चली गोली...

सरकारी ज़मीन को लेकर एक परिवार के दो पक्षों मे चली गोली , तीन की मौत

311

the duniyadari मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जमीनी विवाद में हुई गोलीबारी के दौरान दो पक्षों के तीन लोगों की मौत हो गई है। दरअसल यहां सरकारी जमीन को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर बंदूक तान दी। इस दौरान गोली लगने से एक पक्ष के दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद भारी पुलिस बल गांव में तैनात कर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना अंबाह थाना क्षेत्र के गीलापुरा की है। जहां अभिषेक और श्यामबाबू में सरकारी एक बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। उसके बाद भी दोनों पक्षों का मन नहीं भरा तो, बंदूक उठा ली। इसके बाद दोनों तरफ से निशाना लगाकर एक दूसरे में गोली दागना शुरू हो गई। गोलीबारी करीब आधा घंटे चली।
इस दौरान दोनों पक्ष के चार लोगों को गोली लगी। जिसमे से एक पक्ष के अमरीश और अभिषेक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तो वहीं दूसरे पक्ष के श्याम बाबू शर्मा ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। बता दें कि दो लोगों के सिर में गंभीर चोट आई है। उनका उपचार किया जा रहा है। खास बात यह है कि, यह विवाद एक ही परिवार के दो गुटों में हुआ है। और सरकारी जमीन को लेकर हुआ है। दोनों ही पक्ष सरकारी एक बीघा भूमि पर अपना अपना हक जता रहे थे। यही वजह है कि आवेश में आकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा प्रहार कर दिया। इस पूरी घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
जानकारी मिलने के बाद अंबाह एसडीओपी रवि भदौरिया सहित भारी पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया है,और आरोपियों की पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। वही एएसपी अरविंद्र ठाकुर का कहना है कि, एक ही परिवार के दो गुटों में विवाद हो गया है, विवाद दरअसल जमीन के बंटवारे को लेकर के हुआ है। क्योंकि इन दोनों की जमीन के पास एक बीघा सरकारी जमीन थी उस जमीन पर दोनों अपना अपना हक जता रहे थे। उसी बात को लेकर विवाद हुआ है। विवाद में एक पक्ष के दो लोगों की मौत हो गई है वहीं दूसरे पक्ष के भी एक व्यक्ति की मौत हो गई।