Saturday, June 27, 2026
Home Breaking सरकारी स्‍कूल में बीयर पार्टी: छात्राओं ने क्‍लास में छलकाई जाम, खुद...

सरकारी स्‍कूल में बीयर पार्टी: छात्राओं ने क्‍लास में छलकाई जाम, खुद ही वायरल किया फोटो और वीडियो, अब…

165
Oplus_131072

बिलासपुर– मस्तूरी ब्लाक के शासकीय हाई स्कूल भटचौरा में छात्राओं द्वारा क्लासरूम में बीयर पार्टी करने का मामला सामने आया है। इसमें शामिल छात्राओं ने ही इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित किया है।

वीडियो संज्ञान में आते ही अधिकारियों ने प्राचार्य को अवगत कराया। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।  वहीं जब टीम जांच के लिए पहुंची तो उनके सामने ही एक छात्र सिगरेट पीते हुए बाहर आया। यह देख टीम भी हैरान रह गई।

 

पूरी घटना 29 जुलाई की बताई जा रही है। इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कुछ छात्राएं क्लासरूम में बर्थडे पार्टी के दौरान बीयर पी रही हैं तो कुछ बोतल से गिलास में डाल रही हैं। सात से आठ डिस्पोजल गिलास में बीयर रखी हुई है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

वीडियो के वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने मामले की गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उनके निर्देश पर ब्लाक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और ब्लाक संसाधन समन्वयक (बीआरसी) जांच अधिकारी के रूप में मामले की जांच करेंगे।