Thursday, March 12, 2026
Home Breaking सरकार की पहल, शहीद हुए 5 पुलिसकर्मियों के परिवार को सौंपे एक-एक...

सरकार की पहल, शहीद हुए 5 पुलिसकर्मियों के परिवार को सौंपे एक-एक करोड़ के चेक

100

The Duniyadari: होशियारपुर जहानखेला में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पांच पुलिस कर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद के चेक सौंपे. मुख्यमंत्री ने यहां पासिंग आउट परेड के दौरान शहीद ए.एस.आई. (एल.आर.) बलविंदर सिंह, ए.एस.आई. (एल.आर.) नसीब चंद, ए.एस.आई. (एल.आर.) अनिल कुमार, हवलदार मनजिंदर सिंह और सिपाही इंद्रजीत सिंह के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये के चेक सौंपे.

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में इन वीर योद्धाओं के महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान के रूप में है. देश सेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिवारों की सहायता के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि यह पंजाब सरकार का प्राथमिक कर्तव्य है.

बहादुरों के योगदान का सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल देश के लिए अपने प्राणों की बलि देने वाले बहादुरों के अपार योगदान के सम्मान के रूप में की गई है. उन्होंने कहा कि इन वीरों के परिवारों को वित्तीय सहायता देना राज्य सरकार की सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है. उन्होंने पुलिस कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई.

हमारी सरकार शहीद परिवारों के साथ

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आशा व्यक्त की है कि राज्य की यह पहल एक ओर शहीद परिवारों की सहायता करेगी और दूसरी ओर उनके भविष्य को सुरक्षित करने में मददगार साबित होगी. भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि इससे युवा सशस्त्र बलों और पंजाब पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित होंगे.