Tuesday, March 17, 2026
Home छत्तीसगढ़ सरकार बदलते ही एक्शन में ED ..कांग्रेस के इस दिग्गज नेता के...

सरकार बदलते ही एक्शन में ED ..कांग्रेस के इस दिग्गज नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

250

रायपुर। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही कोल घोटाला मामले में ईडी ने जांच तेज कर दी है। इस मामले कई आईएएस अधिकारी और व्यापारी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।

अब ईडी आरोपी रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवाने के लिए कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत करने वाली है। रामगोपाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष हैं और पिछले कई महीने से फरार चल रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने उनके अनुपम नगर स्थित आवास और उनके ऑफिसों में भी दबिश देकर उनके बेटे से लंबी पूछताछ की थी। वहीं, रामगोपाल को पूछताछ के लिए पचपेड़ी नाका स्थित ईडी के ऑफिस बुलाया गया था, लेकिन वो नहीं पहुंचे।

इसके बाद ईडी ने उनके घर और ऑफिस में नोटिस चस्पा किया। इसके बाद भी जब रामगोपाल अग्रवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए तो ईडी की टीम ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए रायपुर कोर्ट में विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पहला आवेदन पेश किया था। लेकिन कोर्ट ने राज्य पुलिस से उनको तलाशने के लिए मदद लेने के निर्देश दिए थे।