Thursday, September 17, 2026
Home छत्तीसगढ़ सरगुजा में चंगाई सभा के बहाने धर्मांतरण, तीन आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा में चंगाई सभा के बहाने धर्मांतरण, तीन आरोपी गिरफ्तार

190

The Duniyadari : सरगुजा। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हारता में चंगाई सभा के नाम पर धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला तब सामने आया जब हिंदू संगठनों को सूचना मिली कि गांव में ईसाई समुदाय द्वारा चंगाई सभा आयोजित की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को बुलाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही है।

सूचना के बाद हिंदू संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे और विरोध किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची और जांच शुरू की। जांच में यह पाया गया कि सभा के दौरान हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक बातें कही जा रही थीं तथा दूसरे धर्म की महिमा गाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

पुलिस ने इस मामले में जयप्रकाश साव, अजित कुजूर और झकल राम प्रजापति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है, और यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।