सरोज पांडे के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राज्यपाल डेका, CM साय समेत बीजेपी के आला नेता

0
12

भिलाई– भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे के पिता स्व. श्याम पांडे की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भिलाई पहुंचे। सीएम साय ने स्व. श्याम पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल रमेन डेका ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर सरोज पांडे के परिवार से मुलाकात की।

दरअसल 9 सितंबर को पूर्व सांसद सरोज पांडेय के पिता श्याम पांडेय का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। आज भिलाई के रिसाली दशहरा मैदान में उनके श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था।

इसमें राज्यपाल रमेन डेका मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री सौदान सिंह, प्रदेश के कई भाजपा और कांग्रेस के विधायक समेत संगठन के पदाधिकारी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।