Sunday, March 8, 2026
Home पुलिस साइबर क्राइम की शिकायत के लिए जारी हुआ नया Helpline नंबर, कर...

साइबर क्राइम की शिकायत के लिए जारी हुआ नया Helpline नंबर, कर लें नोट…यहां से तुरंत मिलेगी मदद

296

नई दिल्ली। (Cyber Fraud New Helpline Number) डिजिटल लेन-देन के बढ़ते दौर के बीच देश में साइबर क्राइम (Cyber Crime) भी बढ़ता जा रहा है। ठग रोजाना नए-नए तरीकों से ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) को अंजाम दे रहे हैं, इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार ने शिकायत के लिए 155260 नंबर जारी किया था लेकिन अब इस नंबर की जगह दूसरा नंबर लॉन्च किया गया है।

ये नंबर गृह मंत्रालय (Home Ministry) के निर्देश पर जारी किया गया है और वेबसाइड पर भी दिखाई दे रहा है जो देशभर में लागू होगा। अगर आप साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो नए नंबर पर कॉल कर आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

जारी किया गया है ये नंबर

गृह मंत्रालय ने 155260 की जगह 1930 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर पुलिस विभाग ने एक नया साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 शुरू किया है। ये नंबर पहले से संचालित टोल फ्री नंबर 155260 की जगह लेगा। टोल फ्री नंबर को चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा। नया साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के साथ-साथ पुराना 155260 नंबर भी काम करेगा।

रिकवर हो सकती है राशि

साइबर एक्सपर्ट ने बताया कि जैसे ही, जिसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है वो 1930 नंबर पर फोन लगाएगा तो वहां से आपके साथ हुए फ्रॉड की पूरी जानकारी ली जाएगी। जैसे कौन से अकाउंट से से राशि कटी, फ्रॉड का तरीका क्या था, कितनी राशि कटी आदि। फिर वो खुद भी अनुसंधान में जुट जाएंगे और संबंधित पुलिस स्टेशन को भी सूचना दे देंगे, ऐसे आपकी ठगी राशि भी रिकवर हो सकती है।