Sunday, August 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ “साय सरकार का आदेश जारी, मंत्रियों के जिलों की जिम्मेदारी बदली”

“साय सरकार का आदेश जारी, मंत्रियों के जिलों की जिम्मेदारी बदली”

222

The Duniyadari : साय सरकार ने बदले जिलों के मंत्री प्रभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रियों के जिलों की जिम्मेदारी में फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार कुल छह मंत्रियों के प्रभार बदले गए हैं।

नए आदेश के मुताबिक उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा को दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बस्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल अब बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का प्रभार संभालेंगे।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर-रामानुजगंज, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को राजनांदगांव, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को सक्ती और मंत्री राजेश अग्रवाल को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले का प्रभार सौंपा गया है।

इस बदलाव को प्रशासनिक कामकाज को और सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।