Tuesday, March 10, 2026
Home देश सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गैंगस्टर लॉरेंस का भांजा सचिन थापन अजरबैजान में  गिरफ्तार...

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गैंगस्टर लॉरेंस का भांजा सचिन थापन अजरबैजान में  गिरफ्तार , भाई अनमोल कनाडा से कीनिया पहुंचा

229

Sidhu Musewala murder case: Sachin Thapan, nephew of gangster Lawrence arrested in Azerbaijan, brother Anmol reached Kenya from Canada

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड सचिन थापन को अजरबैजान में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल कीनिया में है। यह दोनों मूसेवाला के कत्ल से पहले ही फर्जी पासपोर्ट पर भारत छोड़ भाग गए थे।

सचिन थापन की गिरफ्तारी का पता चलते ही पंजाब पुलिस ने केंद्रीय विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर सचिन को भारत लाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। विदेश मंत्रालय ने पंजाब पुलिस ने इनकी क्रिमिनल हिस्ट्री मांगी है। बता दें
कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को मनासा में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली।

फर्जी पासपोर्ट केस में पकड़ा गया सचिन

सूत्रों के मुताबिक सचिन को फर्जी पासपोर्ट के जरिए अजरबैजान पहुंचने पर करीब एक महीने पहले पकड़ा गया। इसकी जानकारी कुछ दिन पहले विदेश मंत्रालय को दी गई। इसका पता चलते ही विदेश मंत्रालय ने पंजाब पुलिस से सचिन थापन का पूरा क्रिमिनल रिकॉर्ड मांगा है। उसके अरेस्ट वारंट के साथ सिद्धू मूसेवाला के केस में रोल के बारे में भी रिपोर्ट मांगी है। इनके जरिए उसे अजरबैजान से भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है।

अनमोल पहले कनाडा, फिर कीनिया भागा

सूत्रों के मुताबिक मूसेवाला के कत्ल से पहले अनमोल और सचिन नेपाल भागे थे। वहां भागने से पहले इन्होंने फर्जी पासपोर्ट बनाया। नेपाल से दोनों अजरबैजान चले गए। वहां पहुंचने के बाद अनमोल कनाडा चला गया। सचिन को फेक पासपोर्ट केस में पकड़ लिया गया। इसका पता चला तो अनमोल कनाडा से कीनिया भाग निकला।