Saturday, October 24, 2026
Home Breaking सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिको की शिकायतें

सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिको की शिकायतें

241

The Duniyadari: कोरबा– कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत  दिनेश कुमार नाग ने आज जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निश्चित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 97 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर जनदर्शन में आज जाति प्रमाण पत्र,पेंशन, राशनकार्ड, वनअधिकार पत्र, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन,बंटवारा आदि आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में ग्राम पंचायत कोरबी के मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण की मांग की। बताती निवासी अमरसिंह ने अपनी पुस्तैनी जमीन में बंटवारे और पर्ची अलग करने का आवेदन लगाया। ग्राम खमरिया पाली के अभिषेक भारद्वाज ने वर्ष 2024 में अतिवृष्टि के मुआवजा की मांग की। पाली के ग्रामीणों ने वन अधिकार पत्र के वितरण की मांग की। पाली के ही रामनाथ स्वर्णकार ने राजस्व रिकॉर्ड सुधारने का आवेदन दिया।

बांसाखर्रा,गेराव के ग्रामीणों ने विशेष पिछड़ी जन जाति बिरहोर बस्ती में छिंदवारपारा में बिजली कनेक्शन तथा ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। बालको नगर की रहने वाली देव कुमारी महंत ने प्रधानमंत्री आवास का आवेदन दिया। सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण प्रेषित कर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।