Thursday, March 12, 2026
Home पुलिस सीएएफ जवान का अपहरण कर हत्या, दहशत फैलाने नक्सलियों ने की कायरान...

सीएएफ जवान का अपहरण कर हत्या, दहशत फैलाने नक्सलियों ने की कायरान हरकत

310

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक सीएएफ जवान की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से जवान बीमार चल रहा था। 1 महीने पहले ही मेडिकल लिव पे धनोरा स्थित अपने घर आया था।

घर पर ही रहकर मृतक जवान अर्जुन कुड़ियाम अपना इलाज करवा रहा था। लेकिन माओवादियों ने कहां से कैसे और कब अपहरण कर लिया ये किसी को नहीं पता और उसकी हत्या कर दी। एसपी कमलोचन कश्यप ने इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि मुखबिरी के आरोप में जवान की हत्या की है। हत्या के बाद मृतक जवान का शव रेड्डी मार्ग पर फेंका। घटना गांगालूर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मृतक जवान बीजापुर के धनोरा का रहने वाला है।