Saturday, April 4, 2026
Home Uncategorized सीजी : खेत में काम कर रहे अचानक बरसने लगा पानी, किनारे...

सीजी : खेत में काम कर रहे अचानक बरसने लगा पानी, किनारे बैठे चला रहे थे मोबाइल तभी गिर बिजली, फिर…

296

बलरामपुर। खेत पर काम करते अचानक तेज बारिश से बचने घर की ओठ लिए मजदूरों पर अचानक बिजली गिरने से 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है जिस दौरान ये घटना हुई कुछ लोग मोबाइल चला रहे थे।

जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत जाबर में लोग खेत पर काम रहे थे। तभी तेज बारिश के साथ बिजली गिरने 7 लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलते जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव मौके पर पहुंचे और सभी अस्पताल तक पहुंचाया. जहां घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।