Friday, March 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी: छलकने लगा तांदुला जलाशय , खतरे के निशान से डेढ़ फीट...

सीजी: छलकने लगा तांदुला जलाशय , खतरे के निशान से डेढ़ फीट ऊपर पहुंचा जलस्‍तर, गांव में मुनादी, अलर्ट पर अमला

296

CG: Tandula reservoir started spilling, water level reached one and a half feet above danger mark, Munadi in village, staff on alert

बालोद।  छत्‍तीसगढ़ के सभी जिलों में लगातार बारिश के चलते बालोद जिला का तांदुला जलाशय छलकने लगा। तांदुला जलाशय का जल भराव क्षमता 38.50 फिट है। वर्तमान में यहां 40 फिट पानी भरा हुआ है।

सिचाई विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक तांदुला जलाशय में लबालब पानी भरने के कारण इस जलाशय के ओव्हर फ्लो दीवार से लगभग 11 हजार 290 क्यूसेक पानी तांदुला नदी में गिर रहा है।

नदी किनारे गांवों में अलर्ट जारी

तांदुला जलाशय में पानी डेम के दीवार के लगभग डेढ़ फीट ऊपर से छलक रहा है। प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा जलाशय है। तांदुला डेम के छलकने के साथ ही तांदुला नदी भी उफान पर है जिसके चलते इस नदी के किनारे बसे गांवों में पहले से मुनादी करवा दी गई है। वहीं राहत और बचाव के लिए जिला प्रशासन की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।