Friday, October 16, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी: दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, रजिस्ट्री आफिस जाते...

सीजी: दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, रजिस्ट्री आफिस जाते समय हुआ हादसा

378

दुर्ग। Durg Road Accident: छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले केपटेल चौक में सोमवार दोपहर को 10 चक्का ट्रक के चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतक बोरसी स्कूल वार्ड 54 के रहने वाले थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मुन्नूलाल साहू( 56) अपने छोटे भाई बीरबल (48)  बोरसी स्कूल वार्ड 54 से दुर्ग रजिस्ट्री आफिस एक्टिवा में सवार होकर जा रहे थे। पटेल चौक के सिग्नल पर ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।