Friday, March 20, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी न्यूज: कुर्सी के लिए पत्रकारों के सामने आपस में भिड़े कांग्रेस...

सीजी न्यूज: कुर्सी के लिए पत्रकारों के सामने आपस में भिड़े कांग्रेस नेता, सोशल मीडिया में VIDEO हो रहा वायरल

293

मुंगेली। Bharosa Yatra: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला मुख्यालय में सोमवार को भरोसा यात्रा को लेकर कांग्रेस की एक प्रेस कान्फ्रेंस रखी गई थी। इस प्रेस कान्फ्रेंस के शुरू होने से पहले ही पार्टी के दो नेता मंच पर कुर्सी और स्थान को लेकर पत्रकारों के सामने ही आपस में भिड़ गए।

 

नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी और मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय के बीच प्रेस वार्ता शुरू होने से पहले ही विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि, दोनों नेताओं के बीच झगड़े की वजह जिला संग़ठन प्रभारी के बाजू में बैठने की इच्छा थी। प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कांग्रेसियों में इस तरह खुलकर तू तू मैं मैं से वहां मौजूद अन्य पदाधिकारी असहज नजर आए।