सीजी न्यूज: छत्तीसगढ़ की जनता को अयोध्या में राम भगवान के दर्शन कराएगी विष्णुदेव सरकार, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दी खुशखबरी

0
98

रायपुर। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा को लेकर तैयारी चल रही है। ऐसे में सभी मंदिर में जाने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ में राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। धार्मिक मामलों और पर्यटन के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि, पूरे प्रदेश की जनता अयोध्या पहुंच कर राम भगवान के दर्शन करे पाएगी।

 

इसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ेगा, अगले महीने 25 जनवरी से 25 मार्च तक छत्तीसगढ़ के लोगों के अयोध्या जाने का सपना छत्तीसगढ़ सरकार पूरा करेगी। सभी के आने-जाने का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।

बता दें कि, अयोध्या से श्रीलंका तक की 14 साल की यात्रा में लगभग 248 ऐसे प्रमुख स्थल हैं, जहां भगवान श्रीराम ने या तो विश्राम किया या फिर उनसे उनका कोई रिश्ता जुड़ा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव छत्तीसगढ़ है। 14 साल के वनवास के 10 साल यहीं गुजरे थे साथ ही उनकी मां कौश्ल्या जी का मायका भी छत्तीसगढ़ बताया जाता है।

छत्तीसगढ़ को प्राचीन काल में कोसल प्रदेश भी कहा जाता था, जिसकी वजह से उनका नाम कौशल्या पड़ा। रायपुर के चंदखुरी में राम भगवान को गोद में लिए कौशल्या माता की प्रतिमा मंदिर में स्थापित है। ये देश में माता कौशल्या का पहला और इकलौता मंदिर भी है।