Thursday, March 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी न्यूज : पानी से भरे खदान में गिरी कार, 4 लोगों...

सीजी न्यूज : पानी से भरे खदान में गिरी कार, 4 लोगों की मौत

422

बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां पर टिमरलगा गांव के पानी से भरे खदान में एक कार गिर गई, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 15 साल की लड़की तैरकर अपनी जान बचाई।

बच्ची से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी में 5 लोग सवार थे। हादसे में अकेली बची लकड़ी को मामूली चोट आई है। उसके मुताबिक कार से 5 लोग ओडिशा से टिमरलगा गांव लौट रहे थे।

तभी गांव से पहले खदान के पास शौच जाने के लिए कार को रिवर्स करने के दौरान गाड़ी नीचे पानी से भरे खदान में जा गिरी। राहगीरों की मदद से हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है।