Thursday, April 18, 2024
Homeछत्तीसगढ़सीजी न्यूज : रायपुर पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, केजरीवाल ने...

सीजी न्यूज : रायपुर पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, केजरीवाल ने मांगा छत्तीसगढ़ की जनता से मौका, देखें और क्या कह

रायपुर। Kejriwal-Bhagwant Mann reached Raipur दिल्ली और पंजाब की राजनीति में सियासी झंडे गाड़ चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल आज पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल फूंकने रायपुर पहुंच गए हैं। अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान पहले दोपहर ढाई बजे पहुँचने वाले थे लेकिन देरी की वजह से दोनों दोपहर सवा चार बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंचे।

केजरीवाल ने यहां पहुंचकर कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता हमें भी मौका दे। अरविंद केजरीवाल ने कहा– हमारा किसी से रिश्ता नहीं, हमारा रिश्ता जनता से है। 2017 में विपक्ष ने हमें मौका दिया और 2022 में जनता ने उनसे ऊबकर हमें मौक़ा दिया। वहीँ पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि नियत अच्छी तो सब अच्छा। उन्होंने आगे कहा कि दोनों पार्टियों ने दिल्ली और पंजाब को लूटा था। हमने पंजाब में एक साल में ही कई काम करके दिखाए हैं।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान रायपुर के जोरा स्थित मैदान जाएंगे जहां वे AAP के कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसी के साथ वे छत्तीसगढ़ में AAP की स्थिति का फीडबैक लेंगे और चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। बता दें कि AAP छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments