Tuesday, March 31, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी न्यूज: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट की 9 फ्लाइट्स कैंसल

सीजी न्यूज: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट की 9 फ्लाइट्स कैंसल

199

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार को मौसम का मिजाज थोड़ा बदला हुआ दिखाई दिया। आज जहां बारिश और कोहरा की वजह से विजिबलिटी काफी कम हो गई थी। इसका असर सिर्फ जमीन ही नहीं बल्कि आसमान में भी दिखाई पड़ा। राजधानी में घने कोहरे की वजह से अधिकांश फ्लाइट्स रद्द कर दी गई। मुंबई से पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने के कारण नागपुर लौटा दिया गया।

रायपुर एयरपोर्ट अथारिटी के मुताबिक दिल्ली की तीन फ्लाइट्स सहित इंडिगो की 9 फ्लाइट रद्द कर दी गई है। कोहरा की वजह से विजिबलिटी कम होने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर फ्लाइट्स की लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। इस वजह से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए दिल्ली, हैदराबाद, इंदौर, भोपाल और जगदलपुर की फ्लाइट रद्द कर दी गई।

दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद, जगदलपुर, इंदौर और भोपाल की फ्लाइट रद्द की गई है। विजिबिलिटी कम होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया।