Monday, March 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में इस तारीख से लगने वाली है विधानसभा...

सीजी बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में इस तारीख से लगने वाली है विधानसभा चुनाव की आचार संहिता, नवंबर में चुनाव की तैयारी

1424

रायपुर। Chhattisgarh Assembly Elections Code of conduct: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता 4 अक्टूबर के बाद लग सकती है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने इसी हिसाब से तैयारी शुरू की है।

0. प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन आज,4 अक्टूबर को अंतिम प्रकाशन

नवंबर में चुनाव की तैयारी के हिसाब से प्रदेशभर की प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 2 अगस्त को कर दिया जाएगा। 4 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। इसी के आधार पर विधानसभा चुनाव होंगे। और 4 अक्टूबर के बाद कभी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता को लागू किया जा सकता है।