Friday, March 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी बिग ब्रेकिंग: मनरेगा के 14 हजार 700 कर्मियों ने दिया सामूहिक...

सीजी बिग ब्रेकिंग: मनरेगा के 14 हजार 700 कर्मियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा,परियोजना अधिकारी कई कर्मचारियों को कल किया था बर्खास्त

958

रायपुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। मनरेगा के 14 हजार 700 कर्मियों ने शनिवार को सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। सभी ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम को इस्तीफा सौपा है। बता दें मनरेगा कर्मचारी 62 दिनों से 5 सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे थे।

मनरेगा कर्मचारी अपने नियमितीकरण को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार पर अपने चुनावी वादों को पूरा करने की मांग में से हड़ताल पर डटे हुए है। बता दें कि एक दिन पहले ही सरकार ने मनरेगा परियोजना अधिकारी कई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया ​था,और आज 14 हजार 700 कर्मियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा एसडीएम को सौंप दिया है।