Friday, March 20, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी ब्रेकिंग:  अंडरब्रिज शेड में लगी भीषण आग, वीडियो में देखें कैसे...

सीजी ब्रेकिंग:  अंडरब्रिज शेड में लगी भीषण आग, वीडियो में देखें कैसे जान बचाकर भागे लोग

310

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के नेहरू नगर अंडरब्रिज में आग लगने पूरा पीवीसी शेड जलकर राख हो गया है। आग लगने के दौरान अंडरब्रिज से लोग आना-जाना कर रहे लोग तेजी से अंडरब्रिज से जान बचाकर बाहर निकले।

आनन फानन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल वाहनों ने एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। धुएं का गुबार दूर तक दिख रहा था। कुछ समय के लिए लोग दहशत में भी आ गए थे।

जानकारी के अनुसार नेहरू नगर अंडरब्रिज पर दोनों और लाखों रुपए की लागत से दो साल पहले प्लास्टिक के शीट्स लगाए गए हैं। मंगलवार को अचानक सीट से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। पास लगे ओवरब्रिज पर भी लोगों की भारी भीड़ लग गई। जिस वक्त आग लगी उस समय अंडरब्रिज से लोग आना-जाना कर रहे थे।

आस-पास मौजूद लोगों ने सुपेला पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे भी मौके पर पहुंचे। प्लास्टिक की सीट ऊपर से तपती गर्मी के कारण आग तेजी से फैल गई। समय रहते फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पा लिया।