Friday, March 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी ब्रेकिंग: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित जोगी कोरोना पॉजिटिव

सीजी ब्रेकिंग: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित जोगी कोरोना पॉजिटिव

251

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित जोगी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें बुखार, गले में खराश और स्वाद नहीं आने के लक्षण थे। वे बिलासपुर स्थित घर पर इलाज करा रहे हैं। जोगी ने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का आग्रह किया है।

बता दें कि रायपुर शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को रायपुर में एक हजार 18 नए मरीज मिले। दुर्ग में 790 मरीजों की पहचान हुई। रायगढ़ में 291, बिलासपुर में 250, धमतरी में 130 और जांजगीर-चांपा में 117 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश भर में अब मरीजों की संख्या 31 हजार 990 हाे गई है।