Sunday, March 15, 2026
Home पुलिस सीजी ब्रेकिंग: तालाब में मिली लापता युवक की अधजली लाश, हत्या की...

सीजी ब्रेकिंग: तालाब में मिली लापता युवक की अधजली लाश, हत्या की आशंका

304

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में कोतवाली थाने क्षेत्र में एक युवक की लाश अधजली हालत में मिली है। युवक शुक्रवार से लापता था। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह भोजली तालाब के सूखे एरिया पर लोगों ने एक शव देखा था, जो जला हुआ था। शव देखने के बाद ही पुलिस को सूचना दी गई थी।

सूचना मिलती ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव के बारे में पता लगाना शुरू किया गया। जिसमें शव की पहचान रोहित सिन्हा (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह शहर रामनगर इलाके का रहने वाला था। वह शहर में ही कृषि केंद्र के नाम से दुकान चलाता था।

परिजनों ने ​की शिनाख्त

पुलिस ने शव पहचान करने के बाद इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी थी। खबर लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे फिलहाल शव को पीएम के लिए भेजा गया है। मौके पर पुलिस को रोहित के गले से एक गमछा बंधा हुआ मिला है।